दिल्ली-NCR को मिल सकती है गर्मी से राहत, आज बारिश की संभावना

Saturday, Jul 06, 2019 - 10:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में तपती गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शनिवार को राहत की सांस मिल सकती है। सुबह बादल छाए रहे और दिन में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। 


मौमस विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक 25 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि जून में राष्ट्रीय राजधानी में सिर्फ 11.4 मिमी बारिश हुई जबकि पिछले 30 साल से इस मौसम की औसत बारिश 55 मिमी रही है। जुलाई में बारिश सामान्य से आंशिक रूप से कम रहेगी। यह एक सामान्य मानसून रहेगा। 

vasudha

Advertising