फिल्म ''पुष्पा'' को देख  ''बदनाम गैंग'' ने एक शख्स का किया बेरहमी से कत्ल- वारदात को Instagram पर पोस्ट कर होना चाहते थे फेमस

Friday, Jan 21, 2022 - 05:23 PM (IST)

नई दिल्ली:  कोरोना और ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच क्राइम भी कम होने का नाम नहीं ले रहा।  राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तीन नाबालिगों ने एक शख्स की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग खुद को 'बदनाम गैंग' बताते थे और फिल्म 'पुष्पा' के प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम दिया है। 
 

अधिकारियों का कहना है कि वे इस जुर्म को ऑनलाइन शेयर कर फेमस होना चाहते थे। पुलिस ने CCTV के आधार पर नाबालिगों की गिरफ्तारी की है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

 दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिगों ने फिल्म 'पुष्पा' से प्रेरित होकर एक 'बदनाम गैंग' बनाया। अधिकारियों का  कहना है कि उन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज में देखा है कि कैसे नाबालिग शख्स से लड़ाई कर रहे हैं और उसे मार रहे हैं। मुख्य आरोपी का नाम शिबू है जो दिल्ली के जहांगीरपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने  बताया कि पीड़ित पास के एक दुकान में हेल्पर का काम करता था और हत्या के पीछे क्या खास कारण है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।  
 

पुलिस का कहना था कि वे फिल्म 'पुष्पा' और 'भौकाल' से भी प्रेरित होकर इस हत्या को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं   वारदात को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर फेमस भी होना चाहते थे।

Anu Malhotra

Advertising