30 जून को थम सकते हैं दिल्ली मेट्रो के पहिए, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 02:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली वासियों के लिए 30 जून का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो सेवा उस दिन ठप हो सकती है। 900 नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि सहित कई मागों को लेकर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। अगर ऐसा हुआ तो यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
PunjabKesari
खबरों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के गैर कार्यकारी कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधे हुए विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर आंशिक रूप से धरना दे रहे हैं। इनमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोलर, टेक्न‍िशियन, ऑपरेटिंग स्टाफ, मेन्टेनेंस स्टाफ आदि शामिल हैं। यमुना बैंक, द्वारका, बदरपुर, मुंडका, कुतुब मीनार, विश्वविद्यालय, जहांगीरपुरी, शाहदरा, ओखला एनएसआईसी और पंजाबी बाग वेस्ट स्टेशन पर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करे रहे हैं। 
PunjabKesari
कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल डीएमआरसी प्रबंधन ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने वेतनमान में सुधार, काम की सीमा, कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा, CISF कर्मियों का मेट्रो परिसर में कार्य करने के लिए गाइडलाइंस और कर्मचारियों को निकालने के लिए स्पष्ट नियमों की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से एक ही वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले अच्छा काम करने पर हर पांच साल में प्रमोशन दिया जाता था।

PunjabKesari
वहीं डीएमआरसी प्रबंधन इस हड़ताल को रो​कने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत डीएमआरसी मैनेजमेंट इन नॉन एग्जिक्यूटिव स्टाफ़ के साथ आज एक बैठक करने जो रहा है। इस बैठक में कर्मचारी सामने अपनी मांगे रखेंगे, अगर यह सफल रही तो यह हड़ताल टल सकती हैै। बता दें कि पिछले साल भी जुलाई में मेट्रो कर्मचारियों ने हड़ताल की धमकी दी थी, लेकिन डीएमआरसी प्रबंधन ने लगातार कई बैठकें कर समझौता किया और दिल्ली-एनसीआर वासियो को संकट से बचा लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News