चलती मेट्रो में शख्स ने युवती से छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो

Friday, Aug 18, 2017 - 05:17 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढती जा रही है।  ताजा मामले में मेट्रो में एक व्यक्ति द्वारा एक युवती की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन की है। 

पीड़िता ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत 
बताया जा रहा है कि 40 साल के व्यक्ति ने चलती मेट्रो में न सिर्फ 25 साल की एक युवती से छेडख़ानी की बल्कि उसका वीडियो भी बनाने लगा। पता चलने के बाद जब युवती ने व्यक्ति के वीडियो बनाने का विरोध किया तो आरोपी व्यक्ति उससे हाथापाई पर उतर आया। बताया जा रहा है कि जब आरोपी व्यक्ति उसकी वीडियो बना रहा था तो महिला ने उसका मोबाईल फोन छीन लिया। जिसके बाद आरोपी ने हाथापाई शुरू कर दी। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचते ही पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की शिकायत की। पुलिस इस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

Advertising