BJP ने 15 वर्षों में दिल्ली के लोगों के लिए सच्चाई से काम किया, तभी नगर निगम की सत्ता में है: गौतम गंभीर

Sunday, Dec 04, 2022 - 02:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली में निगम चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इस बीच  भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले 15 वर्षों में दिल्ली के लोगों के लिए सच्चाई से काम किया है, तभी वह नगर निगम की सत्ता में है। इसके साथ ही गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

 गंभीर ने कहा कि हमारे पास टैक्सपेयर्स के हजारों करोड़ रुपये नहीं हैं, जो हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगाएं, हमारे पास सच्चाई है। प्रधानमंत्री ने 3000 से ज्यादा जहां झुग्गी, वहीं मकान दे दिए अगर ये दिल्ली सरकार ने किया होता तो 3 लाख का प्रचार करते।

बता दें कि दिल्ली में MCD मतदान पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस चुनाव में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम साढ़े 5 तक चलेगा।

Anu Malhotra

Advertising