आज आएंगे दिल्ली MCD उपचुनाव के रिजल्ट, BJP और AAP में सीधी टक्कर

Wednesday, Mar 03, 2021 - 06:17 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज आएंगे। इन उपचुनावों को 2022 की शुरुआत में होने वाले तीनों नगर निगमों के चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।

मतगणना की तैयारी पूरी
उपचुनाव के बाद मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंंतजाम किए गए हैं। स्टेट इलेक्शन कमिशन सेक्रेटरी संदीप मिश्र ने कहा कि सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। वहीं दोपहर से लेकर शाम तक इन सीटों पर हार-जीत का परिणाम आ जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में तीन पूर्वी नगर निगम और दो उत्तरी नगर निगम की सीट पर रविवार को उपचुनाव हुए थे। इसमें से दो सीटें पूर्वी निगम में आरक्षित थी। उपचुनाव की 5 सीटों में से शालीमार बाग नॉर्थ की सीट महिला के लिए आरक्षित रखी गई थी। त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं। वहीं रोहिणी सी और चौहान बांगड़ सामान्य सीटें हैं।

Pardeep

Advertising