तस्वीरों में देखें दिल्ली के होटल में लगी आग का भयावह मंजर

Tuesday, Feb 12, 2019 - 12:51 PM (IST)

नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के करोलबाग स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से 17 लोगों की जिंदगियां जा चुकी है, जिनमें एक बच्चा और महिलाएं भी हैं। 



वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को राम मनोहर लोहिया और गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब आग पर काबू पाया जा चुका है।  



जानकारी के अनुसार जब मंगलवार सुबह लोग गहरी नीद में सो रहे थे तभी आग की लपटों ने पूरे होटल को चपेट में लेना शुरू किया। इस पांच मंजिला होटल में 40 कमरे हैं। 




यहां केरल के दस लोगों का एक परिवार भी ठहरा था। यह परिवार गाजयिाबाद में शादी समारोह में भाग लेने आया था। आग लगने के बाद होटल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई लोगों ने होटल की खिड़कियों से लोगों को छलांग लगाते देखा। 



दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग सुबह चार बजकर 35 मिनट पर लगी। उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 24 गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। 

उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं 35 लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।      

Anil dev

Advertising