दिल्ली: रोहिणी में 70 झोपड़ियां जलकर खाक, 6 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Saturday, Nov 10, 2018 - 01:55 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से करीब 70 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली दमकल सेवा ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात आग लगने की यह घटना हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 12 बजकर 18 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और 14 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया।

तड़के 4:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रोहिणी के सेक्टर-26 में लगी आग में करीब 70 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

Seema Sharma

Advertising