दरवाजा खोलते ही लड़का- लड़की को इस हालत में देख उड़े लोगों के होश

Saturday, Jul 15, 2017 - 05:00 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका स्थित एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब कमरे में पंखे से लटकी लड़का-लड़की की लाश मिली। लड़के की उम्र 17 साल है और वह कक्षा 12 का स्टूडेंट है वहीं, लड़की एमबीबीएस फस्र्ट ईयर की स्टूडेंट हैं।

जांच में जुटी हुई है पुलिस
जानकरी के मुताबिक कपल ने गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ बजे द्वारका के सेक्टर-17 स्थित होटल में एंट्री की थी। होटल कर्मियों ने रूम सर्विस के लिए कई बार उनके कमरे की बेल बजाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्हें कुछ गलत होने की आशंका हुई। शाम 5 बजे होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने होटल पहुंच कर जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों की लाशें पंखे से लटकी हुई मिलीं। कमरे में किसी तरह के जबरन घुसने के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस अब दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मामलें की जांच में जुटी हुई है। 


 

Advertising