दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जस्टिस खन्ना को विदाई, कल लेंगे शपथ

Thursday, Jan 17, 2019 - 09:22 PM (IST)

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए न्यायमूॢत सजीव खन्ना को दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को विदाई दी। न्यायमूर्ति खन्ना शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे। वह 14 मई 2025 तक शीर्ष अदालत के न्यायाधीश रहेंगे और उनके वरिष्ठता क्रम के अनुसार छह महीने के लिए प्रधान न्यायाधीश बनने की संभावना है।

न्यायमूर्ति खन्ना से पहले न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ के सीजेआई बनने की संभावना है और उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति उम्र 65 वर्ष होती है। न्यायमूर्ति खन्ना (58) के साथ कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी भी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने न्यायमूर्ति खन्ना को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया और ‘‘अच्छे फैसले’’ सुनाए। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने पहले मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन को पदोन्नत करने की सिफारिश की थी लेकिन बाद में इसे टाल दिया था।

Yaspal

Advertising