झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत, राजधानी में आज ऑरेंज अलर्ट जारी

Saturday, Aug 21, 2021 - 07:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते  दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 23 से 26 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है।


23 से 26 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी 
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 97 से 70 फीसदी के बीच रहा।

पंजाब, हरियाणा में बारिश होने से तापमान में कमी आई
वहीं  पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने से  अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा और लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


गरज के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में अधिकतम तापमान क्रमश: 36, 31.3 और 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री तक कम है। अमृतसर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

vasudha

Advertising