शादी के लिए रची गर्लफ्रेंड के मर्डर की साजिश, 3 दिन बाद मिली लाश!

Sunday, Feb 07, 2016 - 04:19 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की का नाम आरजू सिंह बताया जा रहा है। हत्या के आरोप में लड़की के ब्वायफ्रेंड नवीन खत्री को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल ली है। लड़की की लाश घर के वेंटिलेशन एरिया से बरामद हुई है। 

पुलिस के अनुसार, लड़के की शादी किसी और लड़की के साथ तय हो गई थी और मृतका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके बाद आरोपी ने 2 तारीख़ को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने लड़की की लाश तीन दिन से छुपा कर रखी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertising