दिल्ली:उद्योग नगर के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 31 गाड़ियां मौके पर...अंदर फंसे कई मजदूर

Monday, Jun 21, 2021 - 11:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के उद्योग नगर स्थित एक गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर करीब आधा दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 31 गाड़ियां मौजूद हैं। गोदाम में ऑनलाइन प्रोडक्ट भेजने का काम किया जाता है, इसकी पैकिंग का काम भी यही होता है।

 

मौके पर प्रशासन के आला अफसर भी पहुंच गए हैं। वहीं वहां पर जमावड़ा भी इकट्ठा हो गया है। कई महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि उनके अपने गोदाम के अंदर फंसे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली के पीरागढ़ी के नजदीक उद्योग नगर में स्थित गोदाम में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई। सूचना मिलेन पर मौके पर फायर ब्रिगेड की 31 गाड़ियां पहुंचीं। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, फिलहाल आगे बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Seema Sharma

Advertising