Delhi Result: नतीजों पर बोले केजरीवाल- I Love You दिल्ली, हनुमान जी का आशीर्वाद बना रहे
Tuesday, Feb 11, 2020 - 04:20 PM (IST)
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी दिल्ली (AAP) चुनाव में एक बार फिर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है जबकि भाजपा बहुत पीछे छूट गई है और कांग्रेस का सफाया हो गया है। प्रचंड बहुमत के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने आए और दिल्लीवासियों को शुक्रिया कहा। केजरीवाल ने I Love You कहकर दिल्ली का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने जनता को फ्लाइंग किस भी दिया। साथ ही उन्होंने श्रीराम भक्त हनुमान का भी शुक्रिया किया और कहा कि आज मंगलवार और बजरंगबली हमेशा ऐसे ही अपना आशीर्वाद बनाएं रखे।
अपने बेटे को इतना प्यार देने के लिए दिल्लीवसियों का तहे दिल से शुक्रिया। आज दिल्ली वालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया “काम की राजनीति”। ये भारत माता की जीत है। जय हिंद। pic.twitter.com/q5xP8ytYvc
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 11, 2020
वहीं उन्होंने कहा कि जीत के लिए दिल्ली वालों के साथ कार्यकर्त्ताओं का भी शुक्रिया। हम सब दिल्ली के लोग साथ मिलकर इसे सबसे अच्छा शहर बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि ये सिर्फ दिल्ली नहीं, पूरे भारत और भारत माता की जीत है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने काम करने वालों को वोट देने का संदेश दिया है और दिल्ली की जनता ने एक नई राजनीति को जन्म दिया। केजरीवाल ने कहा कि यह हर उस दिल्लीवासी की जीत, जिन्होंने मुझे अपना बेटा मानकर वोट दिया। केजरीवाल जैसे ही अपने दफ्तर के बाहर छत पर आए तो वहं खड़े कार्यकर्त्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए।