Delhi Election: AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, केजरीवाल और आतिशी समेत 40 लोगों के नाम शामिल
punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2025 - 06:12 AM (IST)
नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दिल्ली सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
Aam Aadmi Party announces the list of 40-star campaigners for the #DelhiAssemblyElection2025
— ANI (@ANI) January 19, 2025
AAP National Convenor Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal, Delhi CM Atishi, Manish Sisodia, Sanjay Singh, Punjab CM Bhagwant Mann's names are included in the list of star… pic.twitter.com/glRzUwuT6N
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दिल्ली सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
इनका नाम भी शामिल
आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह, हरभजन सिंह, मीत हेयर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा आप के स्टार प्रचारकों की सूची में दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद का भी नाम, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।
