DSGMC Election: मनजिंदर सिंह सिरसा ने परिवार के साथ डाला वोट
Sunday, Feb 26, 2017 - 01:09 PM (IST)
नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति चुनाव 2017 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। डीएसजीएमसी अध्यक्ष मंजीत सिंह ने अपना वोट डाला। पंजाब डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के सलाहकार और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला। बता दें कि 46 वार्डों पर हो रहे चुनाव के लिए 560 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 111 संवेदनशील एवं 57 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी।
वोटों की गिनती 1 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली के सभी हिस्सों की सुविधा के लिए 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यमुनापार के वार्डों की गिनती आई.टी.आई. खिचड़ीपुर और आई.टी.आई. विवेक विहार में होगी। इसी प्रकार बाहरी दिल्ली के आर्यभट्ट पॉलीटैक्रीक, पश्चिमी दिल्ली की वार्डों के लिए पूसा में स्थित बी.टी.सी. केंद्र और पश्चिमी दिल्ली की वार्डों के वोटों की गिनती आई.टी.आई. जेल रोड पर होगी।
Delhi: Delhi Sikh Gurdwara Management Committee Election 2017 underway; DSGMC president Manjit Singh casts his vote. pic.twitter.com/x9MhOtyQ6n
— ANI (@ANI_news) February 26, 2017
46 सीटे, 3,80,091 वोटर करेंगे मतदान
जानकारी के मुताबिक सिख मतदाताओं की मदद के लिए पोलिंग बूथों पर हैल्प डैस्क भी बनाया जा रहा है, जहां सरकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे। इसके लिए 229 लोकेशन चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के महत्वपूर्ण वार्डों और वी.वी.आई.पी. सीटों पर खास वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी भी रखी जाएगी। बताते चलें कि 46 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए कुल 3,80,091 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 1,87,400 महिला वोटर हैं।
Our party will get a clear majority. The people will vote for us taking into account our performance in the last term. #DSGMCElections pic.twitter.com/eZRf5Ar1KK
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) February 26, 2017
चुनाव मैदान में हैं 334 प्रत्याशी
डी.एस.जी.एम.सी. चुनाव में कुल 334 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 5 पंजीकृत सियासी व धार्मिक दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के 46 प्रत्याशी, शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के 46, पंथक सेवा दल के 38 प्रत्याशी, आम अकाली दल के 9 एवं अकाल सहाय वैल्फेयर सोसायटी के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए मैदान में 184 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में डटे हैं