दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया छोटा शकील का शार्प शूट
Friday, Jun 16, 2017 - 05:43 PM (IST)
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शार्प शूटर शाबाज अंसारी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस का उसके पास से कई हथियार भी मिले है। सूत्राें की मानें ताे शाबाज के निशाने पर दिल्ली के कई धार्मिक नेता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Underworld shooter Shabaz Ansari arrested by Delhi Police Special Cell pic.twitter.com/pUJf12Rql6
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
बता दें कि बीते 7 जून की रात दिल्ली पुलिस ने छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को गिरफ्तार किया था। पिछले साल जून में भी जुनैद को 3 अन्य बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस समय जुनैद और उसके साथी हिन्दू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणि की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इस मामले में चौधरी कुछ महीने जेल में बंद रहा और फिर जमानत पर रिहा हो गया था।