दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, 1,000 छात्राओं को बांटी साइकिलें

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पीतमपुरा में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के नौ स्कूलों की लगभग 1,000 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने बेटियों को 'दुर्गा और सरस्वती' का रूप बताते हुए उनकी शिक्षा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 

PunjabKesari

विद्यावाहिनी योजना से आसान होगी पढ़ाई

साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की कोई भी बेटी संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े, यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा "अक्सर बेटियों को घर से स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 'विद्यावाहिनी' के माध्यम से हम कक्षा 9वीं की हर छात्रा को साइकिल उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि वह अपनी स्कूली शिक्षा बिना किसी बाधा के पूरी कर सके। ये बेटियां आने वाले समय में देश और शहर का नाम रोशन करेंगी।"

<

>

सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक संदेश

इससे पहले मुख्यमंत्री ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर कन्या पूजन की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने बेटियों को शक्ति का प्रतीक और मां का पवित्र आशीर्वाद बताया। उन्होंने लिखा कि दुर्गा अष्टमी हमें सिखाती है कि हर बेटी में आदि शक्ति का रूप समाहित है।

केजरीवाल के 'शीश महल' पर साधा निशाना

कार्यक्रम के इतर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। हाल ही में दिल्ली बीजेपी द्वारा साझा किए गए 'शीश महल' के वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा "जनता के पैसों से बना यह 'शीश महल' भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघ चुका है।" उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग अपने ऐशो-आराम के लिए किया है।

PunjabKesari

कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि के आठवें (अष्टमी) या नौवें (नवमी) दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। यह अनुष्ठान नारी शक्ति के प्रति सम्मान और इस विश्वास का प्रतीक है कि छोटी कन्याएं साक्षात देवी दुर्गा का स्वरूप होती हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News