दिल्ली विस चुनाव 2020 : कांग्रेस- जदयू में हुआ गठबंधन, 4 सीटों पर लड़ेगी RJD

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 06:23 AM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस के साथ तालमेल कर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधानसभा की चार सीटों के नामों की रविवार को घोषणा कर दी। राजद सूत्रों के मुताबिक पार्टी बुराड़ी, उत्तमनगर, पालम और किराड़ी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक इन सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
PunjabKesari
गौरतलब है कि कांग्रेस और राजद ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ने का शनिवार को फैसला किया था। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत राजद को चार सीटें दी गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस और राजद के बीच चुनावी समझौते के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि दोनों दलों ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी और पार्टी महासचिव पी सी चाको भी मौजूद थे।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि बिहार में राजद के नेतृत्ववाले महागठबंधन का कांग्रेस हिस्सा है। हाल ही में झारंखड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव आठ फरवरी को मतदान होना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ashish panwar

Recommended News

Related News