कोविड-19: दिल्ली में 68 दिन बाद घटे केस, 24 घंटे में 946 नए मामले- 78 मरीजों की मौत

Sunday, May 30, 2021 - 06:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वह घटकर 1.25 फीसदी हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 12,100 हो गयी है। एक्टिव मरीजों की ये संख्या दो अप्रैल के बाद सबसे कम है। बीते महीने 2 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 11,994 थी। अब दिल्ली में होम आइसोलेशन में 5817 मरीज हैं। ये संख्या भी लगातार बढ़ रही है।


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 1,803 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। अब तक ठीक होने वालों की संख्या 13 लाख 89 हजार 341 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 75,440 टेस्ट हुए, अब तक हुए टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,92,37,040 हो गया है।इसमें RTPCR टेस्ट 53,259 एंटीजन 22,181 हुए हैं। दिल्ली में कंटेन्मेंट जोन की संख्या 20,241 है। इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नए मामले सामने आए थे, जोकि दो महीने में नए मामलों की सबसे कम संख्या थी, जबकि 122 मरीजों की मौत हुई थी। 

 

 

 

rajesh kumar

Advertising