शर्मनाक: फौजी ने साथी की पत्नी से किया रेप

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 01:32 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली(नवोदय टाइम्स): दिल्ली कैंट इलाके में रहने वाले एक भारतीय सेना के जवान ने अपने ही साथी की पत्नी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय साथी घर में मौजूद नहीं था। वापस लौटने पर जब पत्नी ने इसकी जानकारी पति को दी तो पति ने उसके घर में घुस उस पर फरसे से हमला कर दिया। पर वहां आस पास रहने वाले जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी जवान व उसपर जानलेवा हमला करने वाले पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही जवान दिल्ली कैंट आर्मी बेस में पदस्थापित हैं और एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं। 

महिला को अकेली पाकर दिया रेप का अंजाम
रविवार की रात दोनों अपने एक अन्य फौजी साथी, जोकि तमिलनाडु स्थानांतरण होने के बाद जो दिल्ली से जा रहा था, उसे रेलवे स्टेशन छोडऩे के लिए गए हुए थे। पर वहां ट्रेन लेट होने के कारण पीड़िता का पति वहीं रुक गया और आरोपी उसे छोड़ वापस चला आया। वापस लौट वह अपने साथी के घर पहुंच गया और अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। देर रात जब पति घर लौटा तो उसने आपबीती पति को बताई। जानकारी मिलते ही गुस्साए पीड़िता का पति घर में रखा फरसा लेकर आरोपी के घर पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। पर शोर सुन पहुंचे आस पास रहने वाले अन्य फौजी साथी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला के बयान पर उसका मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पीड़िता के पति के खिलाफ आरोपी की शिकायत पर जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News