CAA: अब शाहीन बाग में एक शख्स ने चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

Saturday, Feb 01, 2020 - 05:59 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में शनिवार को एक शख्स ने फायरिंग की है। गोली चलने के कारण वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।



आरोपी ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया है। वह नोएडा बॉर्डर के पास दल्लूपुरा इलाके का रहने वाला है। इस संबंध में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड के पास फायरिंग की थी।



एक प्रदर्शनकारी शहनवाज ने बताया कि शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने वाला शख्स जयश्री राम के नारे लगा रहा था।  उसने तीन फायरिंग की. आरोपी ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की है। 

 

 

इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 30 जनवरी को सीएए के खिलाफ छात्रों द्वारा राजघाट तक मार्च निकालने के दौरान भी एक नाबालिग ने भी भीड़ पर फायरिंग की थी। घटना को लेकर दिल्ली पुलिस सबके निशाने पर थी, क्योंकि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह गोलीबारी हुई थी। 

Anil dev

Advertising