दिल्ली में 163 धनकुबेरः सबसे अमीर हैं शिव नाडर, देखिए टॉप 10 की लिस्ट

Tuesday, Oct 09, 2018 - 05:57 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली शहर के 163 सबसे अमीर लोगों की कुल सम्मिलित संपत्ति 6,78,400 करोड़ रुपए है। बार्कलेज हुरुन की भारतीय अमीरों की सूची में यह जानकारी है।  इस सूची में एक हजार करोड़ रुपए या इससे अधिक की हैसियत वालों को जगह दी जाती है। इसमें देश भर के 831 लोग हैं। इनमें से 233 लोग मुंबई के हैं। दिल्ली के 163 और बेंगलूरू के 69 लोग इस बार इस सूची में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 3710 अरब रुपए के साथ देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। 


 

एक नजर दिल्ली के सबसे अमीरों की लिस्ट परः

  • 37,400 करोड़ रुपए की निजी हैसियत के साथ दिल्ली के एचसीएल के शिव नाडार बने सबसे राजधानी के सबसे अमीर व्यक्ति। 
  • 37,100 करोड़ रुपए के साथ आयशर मोटर्स के विक्रम लाल दूसरे स्थान पर हैं।
  • 31,400 करोड़ रुपए के साथ  रोशनी नाडार तीसरे स्थान पर हैं।  
  • 22,500 करोड़ रुपए के साथ भारती एयरटेल के सुनील मित्तल चौथे स्थान पर हैं।
  • 21 000 करोड़ रुपए के साथ  डीएलएफ के राजीव सिंह पांचवें स्थान पर हैं।  
  • 20,900 करोड़ रुपए के साथ किरण नाडार छठे स्थान पर हैं।
  • 19,500 करोड़ रुपए के साथ आनंद बर्मन का सातवां स्थान है। 
  • 13,900 करोड़ रुपये के साथ राजन भारती मित्तल एवं परिवार आठवें स्थान पर है।
  • 13,900 करोड़ रुपए के ही साथ राकेश भारती एवं मित्तल परिवार नौवें पर हैं। 
  • 12,800 करोड़ रुपए के साथ राहुल भाटिया 10वें स्थान पर हैं। 


दिल्ली के शीर्ष 10 अमीरों में महज दो महिलाएं हैं जबकि शहर के कुल 163 अमीरों में महिलाओं की संख्या 29 है। देश में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले अमीरों की संख्या 2017 के 214 से बढ़कर 2018 में 831 हो गई है।   

Anil dev

Advertising