शाहीन बाग पर बोले गिरिराज सिंह- यह आंदोलन नहीं, सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनता जा रहा है

Thursday, Feb 06, 2020 - 11:36 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता शाहीन बाग का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं और इसको लेकर कईं बार बयानबाजी भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह आंदोलन नहीं रहा, सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनता जा रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें प्रदर्शनकारी महिला कहते हुए नजर आ रही हैं कि हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है। वीडियो को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। 


 

शाहीन बाग प्रदर्शन में बुर्का पहनकर पहुंची यूट्यूबर
इससे पहले दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में बुधवार को बुर्का पहनकर पहुंची यू ट्यूब चैनल चलाने वाली महिला को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि बहुत सारे सवाल करने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गुंजा कपूर के तौर पर हुई है। उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुद का परिचय यू ट्यूब चैनल राइट नेरेटिव की संचालक के तौर पर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर गुंजा कपूर को फालो करते हैं। पुलिस के मुताबिक, उसने बहुत सारे सवाल किए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को शक हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंजा कपूर को पहचानने के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने उसके पकड़ लिया। इस घटना से शाहीन बाग में हलचल मच गई।

Anil dev

Advertising