दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द

Friday, Jan 17, 2020 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। शपथपत्र में गलत शैक्षिक योग्यता की जानकारी देने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द कर दिया है। 



तोमर दिल्ली की त्रि नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।  इस बार भी त्रि नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र सिंह तोमर को ही टिकट मिला है। फर्जी डिग्री का मामले के चलते जीतेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली सरकार में कानूनी मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जीतेंद्र सिंह तोमर 2013 और 2015 में त्रिनगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।  2013 में तोमर को करीब 2800 वोट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2015 में उन्होंने करीब 22 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।  

गौरतलब है कि दिल्ली के 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। भाजपा केवल तीन सीट हासिल कर पाई थी जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

 

Anil dev

Advertising