22 फरवरी को कराया जाए मेयर का चुनाव...CM केजरीवाल ने LG से की सिफारिश
punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 03:55 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना से 22 फरवरी को महापौर चुनाव कराने की सिफारिश की। मुख्यमंत्री की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद आई है, जिसमें महापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए 24 घंटे के भीतर दिल्ली नगर निगम (MCD) की पहली बैठक बुलाने का आदेश दिया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली की जनता और जनतंत्र की बड़ी जीत हुई है। कल सुप्रीम कोर्ट में जो हुआ उससे पहले की कहानी ये है कि एलजी ने सुप्रीम कोर्ट में सच्चाई छुपाने के लिए षड्यंत्र किया। दुनिया के इतिहास में पहली बार हुआ कि एक ही वकील को दिल्ली सरकार और एलजी का वकील नियुक्त किया जाए।
SHOCKING!
— AAP (@AamAadmiParty) February 18, 2023
Tushar Mehta Delhi Govt और LG, दोनों पार्टियों की तरफ से खड़े थे।
एक पार्टी की सच्चाई को कोर्ट में रखने से रोकने के लिए LG ने षड्यंत्र रचा।
वो जानते थे कि उन्होंने जो किया वो गैरकानूनी है, अगर SC में पोल खुल जाती तो वो मुंह दिखाने लायक नहीं रहते।
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/HHTVFr07ry
शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि उप राज्यपाल द्वारा एमसीडी में मनोनीत सदस्य महापौर के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली नगर निगम के महापौर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की है।
दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 के मुताबिक, महापौर और उप महापौर का चुनाव एमसीडी चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक में किया जाना चाहिए। पिछले साल 4 दिसंबर को नगर निकाय चुनाव हुआ था और नतीजे आने के 2 महीने बीत जाने के बावजूद अबतक महापौर नहीं चुना जा सका है। एमसीडी की अबतक हुई 3 बैठकों में मनोनीत सदस्यों के मताधिकार को लेकर आप और भाजपा के बीच जारी गतिरोध के कारण महापौर का चुनाव नहीं हो सका।
नगर निकाय चुनाव के बाद, MCD सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को आप और भाजपा सदस्यों के बीच हंगामे की वजह से स्थगित कर दी गई थी। दिल्ली नगर निगम के 250 सदस्यीय सदन में आप को 134 पार्षदों के साथ बहुमत हासिल है। सदन में भाजपा के 104 सदस्य हैं। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा मनोनीत सदस्यों को मताधिकार देकर जनादेश चुराना चाहती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गुजरात: गर्दन दबोची, सिर और पीठ को भी बुरी तरह नोच डाला...3 साल के बच्चे पर एक साथ टूट पड़े 6 कुत्ते

Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

करसोग के देहरी में HRTC बस खाई में गिरी, 36 यात्री घायल

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी