करकरे पर बयान को लेकर केजरीवाल ने प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना

Friday, Apr 19, 2019 - 04:39 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26-11 के आतंकी हमले में मारे गए हेमंत करकरे पर टिप्पणी के लिए भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा। खबरों के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया है कि मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में गलत तरह से फंसाया था और वह अपने कर्मों की वजह से मारे गये। करकरे मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गए थे। 


 

केजरीवाल ने किया ट्वीट
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 26-11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अशिष्ट बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है और इसे अब इसकी जगह दिखा देनी चाहिए।  उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा उन हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठा रही है, जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले में च्भारत माता' की सुरक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, इस पर किसी भक्त को गुस्सा नहीं आएगा.... यह भाजपा की देशभक्ति है।

Anil dev

Advertising