कमाई के मामले में दूसरे नंबर आने वाले दिल्ली में महज 22 प्रतिशत घरों में एयर कंडिशनर!

Monday, Sep 21, 2020 - 10:48 AM (IST)

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स ): तेज आर्थिक प्रगति के रथ पर सवार दिल्ली में महज 22.22 प्रतिशत घरों में ही एयर कंडीशनर (एसी ) है। जबकि दिल्ली के लोग देश में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। सबसे ज्यादा एसी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 22.49 प्रतिशत घरों में लगे हैं। वहीं,पूर्वी दिल्ली के सबसे ज्यादा 78.46 प्रतिशत घरों में एसी ही नहीं है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में सामने आई है। यह सर्वेक्षण दिल्ली सरकार ने नवंबर 2018 से नवंबर 2019 के बीच करायी थी, जिसमें 20.05 लाख घरों और 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में शामिल 20 लाख 5 हजार 731 घरों में से 4 लाख 45 हजार 574 घरों में ही एसी है, जबकि 15 लाख 60 हजार 175 घरों में एसी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 597430 घरों में से 128657 घरों में एसी है। वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 754784 घरों में से 169754 घरों में,साउथ दिल्ली नगर निगम के 649333 घरों में से 145603 घरों में, एनडीएमसी के 1866 घरों में से 1029 घरों में और दिल्ली कैंट इलाके के 2318 घरों में से 531 घरों में ही एसी लगे हुए हैं। 
सामाजिक-आर्थिक सर्वे के प्रमुख बिंदू...

 

  • 42.59 फीसद लोग दिल्ली में ऐसे हैं, जिनका मासिक खर्च 10 हजार रुपए से कम है। 
  • 10 से 25 हजार रुपए मासिक खर्च करने वाले लोगों की संख्या 47.31 फीसद है।
  • 25 से 50 हजार मासिक खर्च करने वाले लोग 8.44 फीसद लोग हैं। 
  • 1.66 फीसदी ऐसे लोग हैं जो 50 हजार रुपए से अधिक खर्च करते हैं।
  •  दिल्ली में अब भी करीब एक फीसद लोग खुले में शौच करते हैं।
  • दिल्ली में सिर्फ 66.63 फीसद लोगों के पास अपना मकान है। —32.38 लोग किराए पर रहते हैं। 
  •  0.99 फीसद के पास कुछ नहीं है। 

     
  • सबसे ज्यादा किराएदार नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) में करीब 62 फीसद हैं। 
  • सबसे अधिक अपना मकान रखने वालों की आबादी शाहदरा जिले में है, यहां करीब 76.37 फीसद लोगों के पास अपना मकान है। 
  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 29.33 फीसद, उत्तरी निगम क्षेत्र में 29.82 फीसद और  दक्षिणी निगम में 38.01 फीसद लोग किराए पर रहते हैं।
  • दिल्ली में सिर्फ 21.27 फीसद लोगों के पास कंप्यूटर है। उसमें भी 19.85 फीसद के पास ही इंटरनेट की सुविधा है। बाकी 80.15 के पास इंटरनेट नहीं है। 
  • दिल्ली में 93.83 फीसद के पास मोबाइल फोन है। 
  • 2.32 फीसदी के पास मोबाइल और लैंडलाइन दोनों फोन उपलब्ध है। 
  • 3.32 फीसद लोगों के पास न मोबाइल है और न ही लैंडलाइन फोन की सुविधा है।
  • दिल्ली में 18.06त्न लोगों को अभी भी नल से घर तक पानी नहीं पहुंच पाया है। 
  • इसमें 7.76त्न बोतल से पानी मंगाते हैं। 

     
  • 4.42 फीसद को ट्यूबबेल का पानी मिलता है। 
  • 5.04 फीसद को टैंकर से आपूर्ति होती है, जबकि 0.94 फीसद हैंडपंप का प्रयोग करते हैं। 
  • 82 फीसद लोगों के घरों तक पीने का पानी पहुंचता है। 
  •  70.98 फीसद को नल के जरिए घर के अंदर तक पानी मिलता है।
  •  दिल्ली में 51.78 फीसद लोगों के पास मोटर वाहन (दोपहिया या चार पहिया) हैं।
  •  इसमें 40.35 फीसद के पास दोपहिया है, जबकि 4.34 लोगों के पास चार पहिया 
  • वाहन है। 
  • 6.59 फीसद लोग ऐसे हैं, जिनके पास दोनों वाहन मौजूद हैं।
  • 10 हजार से कम खर्च करने वाले 25.59 फीसद के पास दोपिहया मौजूद है। 
  • यही नहीं 1.19 फीसदी के पास कार और 1.24 फीसद के पास कार और दोपिहया दोनों है। 
  •  25 से 50 हजार खर्च करने वाले 28 फीसद और 50 हजार से अधिक खर्च करने वाले 40.59 फीसद लोगों के पास कार और दोपहिया दोनों हैं।

Anil dev

Advertising