दिल्लीः रिंकू शर्मा हत्या मामले में एक्शन मोड में क्राइम ब्रांच, 4 और आरोपी गिरफ्तार

Sunday, Feb 21, 2021 - 12:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 साल के रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने दीन मोहम्मद (40), दिलशान (22), फैयाज (21) और फैजान (21) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मंगोलपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त PRO (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि साक्ष्यों की जांच करने और CCTV फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसमें वे शर्मा पर हमला करते देखे गए थे।

पुलिस ने कहा था कि 10 फरवरी की रात, शर्मा और आरोपी रोहिणी में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे और इस दौरान उनके बीच हुए झगड़े के बाद यह घटना हुई।

Seema Sharma

Advertising