दिल्ली में 6 दिन के अंदर दूसरा हादसा, इमारत गिरने से 1 की मौत व कई दबे

Monday, Oct 01, 2018 - 03:35 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में छह दिन के अंदर आज एक और निर्माणाधीन इमारत गिर गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्वरूप नगर में आज इमारत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक तीन लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है।

बचाव टीम का रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी है। दिन दिनों के अंदर इमारत गिरने का यह दूसरा मामला है। उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को अशोक नगर में चार मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हो गए थे।

Seema Sharma

Advertising