शर्मनाक: चलती कार में 20 साल की लड़की से गैंगरेप

Wednesday, Dec 27, 2017 - 02:07 PM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रेप जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक लड़की से चलती कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी लड़की को द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के पास फेंककर फरार हो गए। 

जानकारी मुताबिक 20 साल की लड़की गुडग़ांव के एक मॉल में सेल्सगर्ल हैं। बीती रात वह किसी कारण लेट हो गई और बाहर आने पर दिल्ली के लिए कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिला. इसी दौरान शंकर चौक पर एक टोयटा इनोवा कार आकर रुकी। इसमें ड्राइवर सहित दो लोग पहले से ही सवार थे। इस दौरान लड़की ने कहा कि उसे साउथ-वेस्ट दिल्ली जाना है। इसपर आरोपियों ने कहा कि वो भी वहीं जा रहे हैं।

इसके बाद ड्राइवर ने कुछ दूर चलकर गाड़ी यह कहकर रोक दी कि सवारी देखकर पुलिस रोकती है।  इसी बहाने उसने अपने साथी को पिछली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद लड़की के हाथ-पैर बांध करजान से मारने की धमकी देकर दोनों ने बारी-बारी से रेप किया। घटना के बाद लड़की को द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

Advertising