AAP विधायक अलका लांबा को मिली जान से मारने की धमकी

Friday, Jan 12, 2018 - 12:05 PM (IST)

नई दिल्ली; दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा को इलाके में काम न होने के चलते मोबाइल पर घर में घुस कर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अलका लांबा ने बताया कि इलाके में काम न होने के चलते मोबाइल पर घर में घुस कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अब शिकायत के बाद जांच में जुटी हुई है। आपको बतां दे कि कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुईं अलका लांबा साल 2014 में दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची हैं।

Advertising