78 साल की महिला ने की अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम, 50 लाख के साथ 10 तोला सोना भी शामिल

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 05:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  उत्तराखंड की एक महिला ने सोने चांदी की जेवराहत समेत अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी। देहरादून की इस 78 साल की महिला ने करीब 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम कर दी है।  
 

 देहरादून की रहने वाली इस 78 वर्षीय महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल है। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं। 

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया।

पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है। मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
 

उन्होंने कहा कि चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है। बुजुर्ग महिला ने यह भी कहा कि उनके पिता के देश के प्र थम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे थे। जीवन भर अविवाहित रहीं मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News