शक्तिमान की टांग ''तोडऩे'' वाले विधायक को शाह ने सरेआम मंच से भगाया!

Monday, Jun 27, 2016 - 02:18 PM (IST)

नई दिल्ली: देहरादून पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग तोडऩे के मामले में देश और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा में आए मसूरी विधायक गणेश जोशी को सरेआम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फटकार सुननी पड़ी। जानकारी मुताबिक हल्द्वानी के बाटिका बैंक्वेट हाल में चल रही भाजपा प्रांतीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे शाह मंच की तरफ बढ़ रहे थे। तभी इसी बीच शाह के बगल में आने के लिए विधायक जोशी बीच में घुस गए‌ जिससे शाह को धक्का लग गया। शाह लडख़ड़ा गए और गिरते-गिरते बचे। 
 
शाह को गिरता देख उनके आप खड़े सारे सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। जोशी की यह हरकत देख शाह का गुस्सा सांतवे आसमान पर चढ गया और उन्होंने सबके बीच जोशी को फटकार लगा दी। गुस्से में तमतमाए शाह ने जोशी से कह कि आगे जाने की इतनी जल्दी है तो आप ही मंच पर पहले चढ़ जाओ। शाह का यह रुख देख विधायक जोशी तुरंत वहां से चलते बने। इसके बाद सारे कार्यक्रम में जोशी कही भी नजर नही आए। 
 
 
Advertising