अप्रैल में चीन जाएंगी विदेश मंत्री निर्मला सीतारमण

Monday, Mar 12, 2018 - 09:02 PM (IST)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि वह अगले महीने चीन की यात्रा पर जाएंगी। डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों बीच संबंधों में आए तनाव के मद्देनजर यह एक अहम यात्रा होगी।

रक्षा मंत्री ने अपनी चीन यात्रा पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हां, यात्रा संभवत: अप्रैल के आखिर में कभी होगी।’ हालांकि, उन्होंने बैठक के एजेंडा के बारे में नहीं बताया।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में भारत और चीन ने डोकलाम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच 73 दिनों से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने का फैसला किया था। इस गतिरोध के चलते दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गया था। डोकलाम से भारत और चीन द्वारा अपने-अपने सैनिकों को हटाए जाने के बावजूद इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच संबंधों में जमी बर्फ अब तक नहीं पिघली है। 

Advertising