डिफेंस एक्सपोः लखनऊ में लगेगा रक्षा हथियारों का सबसे बड़ा मेला

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 11:01 PM (IST)

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि भारत की विशाल रक्षा प्रदर्शनी 'डिफेंस एक्सपो' का अगला आयोजन 2020 में पांच से आठ फरवरी तक लखनऊ में होगा जिसमें बड़ी वैश्विक और घरेलू सैन्य कंपनियां भागीदारी करेंगी। लखनऊ में ‘डिफेंस एक्सपो' का आयोजन पहली बार होगा जिसमें कई अग्रणी देशों के प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि ‘डिफेंस एक्सपो' का विषय ‘भारत’ उभरता रक्षा विनिर्माण केंद्र' होगा। यह रक्षा क्षेत्र के डिजिटल रूपांतरण पर केंद्रित होगा। अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनी में बड़े स्तर की वैश्विक और घरेलू सैन्य कंपनियां अपने नवीनतम अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन करेंगी जिनकी निगाह देश में आकर्षक सैन्य बाजार पर होगी जो दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है।

मंत्रालय ने कहा कि 11वीं द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो इंडिया 2020' का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। पिछला ‘डिफेंस एक्सपो' अप्रैल 2018 में चेन्नई के नजदीक तिरुविदंतई में हुआ था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News