रक्षा मंत्री कारगिल विजय दिवस में होंगे शामिल, 20 जुलाई को आएंगे कश्मीर

Thursday, Jul 18, 2019 - 01:52 PM (IST)

श्रीनगर : केन्द्रिय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 जुलाई को कारगिल का दौरा करेंगे। वह कारगिल विजय दिवस में शामिल हों। सिंह कारगिल शहीदों को नमन करने के साथ ही राज्य की सुरक्षा स्थिति का भी जायजा लेंगे। ऑपरेशन कारगिल के बीस वर्ष पूरा होने को हैं और पूरे देश में कार्यक्रमों का जश्र जोरों पर है। इस संदर्भ में मुख्य कार्यक्रम द्रास में 24 जुलाई से शुरू होगा।


जानकारी है कि रक्षा मंत्री कारगिल के साथ ही सांबा और अखनूर का दौरा भी करेंगे और सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री बनने के बाद जम्मू कश्मीर का यह पहला दौरा होगा। वह सीमांत लोगों के लिए बनाए जा रहे बंकरों के निर्माण कार्य का भी जायजा लेंगे।
  

Monika Jamwal

Advertising