24 पत्रकारों का डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट्स कोर्स संपन्न, तीनों सेनाओं के साथ हुआ प्रशिक्षण

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 01:01 PM (IST)

नई दिल्ली/तेजपुर: असम के तेजपुर में आयोजित तीन सप्ताह का डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट्स कोर्स (DCC) समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस ट्राई-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के 24 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कोर्स के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से जुड़े तीनों चरण सफलतापूर्वक पूरे किए गए। पंजाब केसरी समूह से रानू मिश्रा भी इस कोर्स का हिस्सा रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका, क्षमताओं और ऑपरेशनल माहौल की बेहतर समझ प्रदान करना था। तीन सप्ताह तक चले इस कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न ब्रीफिंग, फील्ड विजिट और सैन्य अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का अवसर मिला।

PunjabKesari

तीनों सेनाओं की कार्यप्रणाली को समझने का मिला अवसर
डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट्स कोर्स के दौरान पत्रकारों को पहले लेग में नेवी के पूर्वी नौसेना कमान विशाखापटनम, दूसरे लेग में एयरफोर्स स्टेशन तेजपुर और तीसरे लेग में भारतीय सेना के 4 कोर मुख्यालय के अंतर्गत ट्रेनिंग पूरी हुई। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में सैन्य अभियानों से जुड़े पहलुओं, सशस्त्र बलों की क्षमताओं और रक्षा पत्रकारिता की चुनौतियों पर जानकारी साझा की गई।

PunjabKesari

रक्षा बलों और मीडिया के बीच संवाद पर जोर
कोर्स के दौरान रक्षा बलों और मीडिया के बीच आपसी समझ को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। रक्षा मामलों की रिपोर्टिंग में ऑपरेशनल संवेदनशीलता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पत्रकारों को इन जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ आम लोगों तक रक्षा क्षेत्र से जुड़ी सही और प्रासंगिक जानकारी पहुंचाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari


लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह
कोर्स के समापन समारोह की अध्यक्षता गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने की। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (मीडिया एवं कम्युनिकेशन) विजय कुमार के साथ डायरेक्टोरेट ऑफ पब्लिक रिलेशन्स के अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में कोर्स के सफल आयोजन और प्रशिक्षण पूरा होने के अवसर पर प्रतिभागियों के अनुभवों और सीखने की प्रक्रिया को रेखांकित किया गया।

PunjabKesari
पत्रकारों ने कोर्स को बताया महत्वपूर्ण अनुभव
कोर्स पूरा होने पर प्रतिभागी पत्रकारों ने कोर्स कोऑर्डिनेटर कर्नल अतुल श्रीधरन के प्रति आभार व्यक्त किया। पत्रकारों ने कहा कि डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट्स कोर्स केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि रक्षा क्षेत्र को करीब से समझने, सैन्य कार्यप्रणाली के बारे में सीखने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों की बेहतर रिपोर्टिंग करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

PunjabKesari
इस तरह तीन सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को रक्षा पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और चुनौतियों को समझने का अवसर प्रदान किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News