यूपी बिहार में ढ़हा भगवा किला,तीनों लोकसभा सीट पर करारी हार

Wednesday, Mar 14, 2018 - 08:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश और विहार के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। यूपी के गोरखपुर व फूलपुर और विहार के अररिया लोकसभा सीट पर भगवा नहीं लहरा सका। हैरत इस बात की रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखपुर 29 सालों से भाजपा का अवैध किला रहा। 

उप चुनाव में इस मजबूत किले को भी अखिलेश और मायावती की जोड़ी ने ढ़हा दिया है। गौरखपुर से सपा प्रत्याशी प्रवीण निशाद को जीत मिली है। वहीं उपमुख्यम़त्री केशव प्रसाद मोर्या भी अपनी लोकसभा सीट को बचाने में कामयाव नही हुए। 

फूलपुर से सपा के प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की यह हार 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर बिहार में भी भाजपा जेडीयू गठबंधन को भी हार का सामना करना पड़ा है। यहां आरजेडी के प्रत्याशी सरफराज आलम को शानदार जीत मिली है।

Advertising