पैरालंपिक खेलों की पदक विजेता दीपा मलिक भाजपा में शामिल हुईं

Monday, Mar 25, 2019 - 05:31 PM (IST)

नई दिल्ली: पैरालंपिक खेलों की पदक विजेता दीपा मलिक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी ने कहा कि उनके आने से पार्टी संगठन मजबूत होगा। दीपा हरियाणा की रहने वाली हैं। दीपा मलिक हरियाणा इकाई के प्रमुख सुभाष बराला और पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी एवं महासचिव अनिल जैन की मौजदूगी में पार्टी में शामिल हुईं। 

दीपा पहली भारतीय महिला एथलीट हैं जिन्होंने पैरालंपिक खेलों में पदक जीता। जैन ने कहा, ‘हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं। वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।’ भाजपा को जहां लोकसभा चुनाव में हरियाणा में उम्मीदवारों की घोषणा करनी है, ऐसे में सूत्रों ने बताया कि मलिक के नाम पर विचार किया जा सकता है। 

shukdev

Advertising