संत रामपाल मामले पर फैसला अाज, बंद हो सकती है इंटरनेट सेवा ( पढ़ें 11 अक्टूबर की खास खबरें)

Thursday, Oct 11, 2018 - 05:25 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधरः हिसार के सतलोक आश्रम वाले संत रामपाल मामले पर फैसला आज आना है, इसके मद्देनजर हिसार और आसपास बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से धारा-144 लगा दी गई है। इसके साथ ही इंंटरनेट सेवा भी बंद हो सकती है। 

राहुल गांधी यूपी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अाज यूपी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में राहुल महागठबंधन को लेकर जिला अध्यक्षों से राय लेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। 

चक्रवाती तूफान 'तितली' कारण आज ओडिशा में नुक्सान की अाशंका 

चक्रवाती तूफान तितली का खौफ ओडिशा और आंध्रप्रदेश पर मंडरा रहा है। इसकी तीव्रता और भयानकता को देखते हुए खासतौर पर ओडिशा के लोग बेहद डरे हुए हैं।बंगाल की खाड़ी के ऊपर बुधवार को चक्रवाती तूफान ‘तितली’ के बेहद प्रचंड रूप लेने और ओडिशा तट की ओर आगे बढऩे के बीच राज्य सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले क्षेत्रों से तीन लाख से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान की रफ्तार 165 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ रही है और उसके कारण भारी बारिश और तबाही आने की आशंका है। 

अाज बठिंडा आएंगे केजरीवाल और सिसोदिया 

आम आदमी पार्टी (अाप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया आज पंजाब आ रहे हैं। विपक्ष के नेता हरपाल चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेता बठिंडा देहाती की विधायका रूबी के विवाह समागम में शामिल होने के लिए बठिंडा आ रहे हैं। 

मुख्यमंत्री राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल के विजेताओं को करेंगे सन्मानित 

पंजाब सरकार इस वर्ष गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को गुरुवार को चंडीगढ़ में स्टेट अवार्ड और नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पदक जीतने वाले 23 पुरुष खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को 155 करोड़ रुपए की ईनामी राशि से सम्मानित करेंगे। 

रिटायर्ड डी. जी. पी. सैनी पहुंचे हाईकोर्ट, सुनवाई अाज 

पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डी. जी. पी. सुमेध सिंह सैनी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आपराधिक पटीशन दायर की है। हालांकि पटीशन में क्या मांग की गई है, वह स्पष्ट नहीं है। गुरूवार को जस्टिस गुरविंदर सिंह गिल की बैंच में केस की सुनवाई होगी। सैनी की तरफ से एडवोकेट जसदेव सिंह केस की पैरवी करेंगे। 

आज है अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 

बाॅलीवुड के सदाबहार एंग्रीयंग मैन अमिताभ बच्चन का आज 76वां जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1972 को इलाहबाद में हुआ था। अमिताभ को कई नाम दिए जाते हैं। कभी उन्हें बिग बी कहा जाता है तो कभी बॉलीवुड का शहंशाह। इस उम्र में भी अमिताभ पूरे जोश और हौसले के साथ काम रहे हैं। उनके दौर के ज्यादातर कलाकार अब उतने एक्टिव नहीं जितने अमिताभ बच्चन। 

खेल
अाज होने वाले मुकाबले 

क्रिकेट : पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (पहला टैस्ट, 5वां दिन) 
क्रिकेट : अफगानिस्तान प्रीमियर लीग-2018 
प्रो कबड्डी लीग 2018: जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज बनाम बंगाल वॉरियर्स

Pardeep

Advertising