35ए और धारा 370 पर समय आने पर सही निर्णय लेगी सरकार : अविनाश राय खन्ना

Friday, Aug 02, 2019 - 05:21 PM (IST)

श्रीनगर : अनुच्छेद 35ए और धारा 370 को लेकर पिछले कुछ समय से जम्मू कश्मीर में राजनीति काफी गर्म है। अब भारतीय जनता पार्टी ने इसमें एक और टवीस्ट एड किया है। पार्टी के जम्मू कश्मीर के चुनाव इंचार्ज अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सही समय आने पर 35ए और धारा 370 पर भाजपा सही फैसला लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी फैसला होगा वो जम्मू कश्मीर के हित में होगा और सही होगा।


खन्ना ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में अपने बूते पर सरकार बनाएगी। जब भी चुनाव होगा, पार्टी पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर बात 35ए या फिर 370 की है तो मोदी सरकार सही समय आने पर सही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा-पीडीपी सरकार अधूरी सरकार थी और अब चुनावों के बाद भाजपा अपने बूते पर सरकार बनाएगी। खन्ना ने राज्यपाल मलिक की भी सराहना की और कहा कि मलिक ने जम्मू कश्मीर में विश्वास का माहौल बनाया है। खन्ना के अनुसार अमरनाथ यात्रा के बाद चुनावों की घोषणा हो सकती है। 
 

Monika Jamwal

Advertising