जम्मू कश्मीर में कोरोना के आंकड़ों में गिरावट जारी, 1 ने तोड़ा दम, 63 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 11:05 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण के नए मामलों में गिरावट जारी है। आज नए मामलों का आंकड़ा 100 के नीचे ही दर्ज किया गया। आज कुल 63 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 1 संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिसके चलते कुल आंकड़ा 4374 पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का आज कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस के कुल 35 मामले ही हैं। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,374
अब तक जम्मू संभाग से 2138 और कश्मीर संभाग से 2236 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,374 पहुंच गया है। श्रीनगर में 832, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 205, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 165, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 100, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1139, ऊधमपुर में 135, राजौरी में 225, डोडा में 124, कठुआ में 150, साम्बा में 119, किश्तवाड़ में 43, पुंछ में 94, रामबन में 66 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


आज 166 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,14,620कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,18,703 और कश्मीर संभाग से 1,95,917 रोगी ठीक हुए हैं। आज 166 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 84 और जम्मू संभाग से 82 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 57,25,622 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 50,42,465 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


निगरानी में 27,31,727 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,12,68,573 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,09,48,170 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 27,31,727 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,281 लोगों को रखा गया है और 1,409 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 3,54,908 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 23,62,755 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


अनंतनाग, कठुओं जिलों से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 13 मामले कश्मीर संभाग के पुलवामा जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के रियासी जिले से सबसे अधिक 10 मामलों की पुष्टि हुई है। आज श्रीनगर में 5, बारामूल्ला में 1, बडगाम में 2, पुलवामा में 13, कुपवाड़ा में 1, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 3, कुलगाम में 2, शोपियां में 1, जम्मू में 4, ऊधमपुर में 2, राजौरी में 1, डोडा में 8, साम्बा में 1, किश्तवाड़ में 4, पुंछ में 1, रामबन में 2 और रियासी में 10 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज जम्मू कश्मीर के 2 जिलों कश्मीर संभाग के अनंतनाग और जम्मू संभाग के कठुआ जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।

 
1409 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 33 और कश्मीर संभाग से 30 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 63 मामलों में से 9 यात्री व 54 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,20,403 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,21,405 जम्मू संभाग और 1,98,998 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,409 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 564 और कश्मीर संभाग में 845 मामले एक्टिव हैं। 


जम्मू कश्मीर
3,20,403 कुल केस
1,409 एक्टिव केस
3,14,620 ठीक हुए
4,374 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News