आंध्र प्रदेश में नेशनल हाइवे पर दौड़ रही मौत, कई जगह ब्लैक स्पॉट घोषित

Friday, May 26, 2023 - 09:03 PM (IST)

नेशनल डेस्कः 14 मई की सुबह काकीनाडा जिले के कोरिंगा की एक फैक्ट्री में काम करने वाली 14 महिला मजदूरों में से आधा दर्जन महिलाओं की मौत हो गई। हर रोज की तरह वह सुबह अपने घर से 6 सवारी वाले ऑटो रिक्शा में सवार हुईं। उन्हें क्या पता था कि आज उनमें से आधे लोग ही घर लौटेंगे।

दरअसल, खचाखच भरे ऑटो को एनएच 216 पर एक बस ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले कि इस हादसे से लोग उबर पाते घटना के 24 घंटे बाद ही 15 मई को एक और एक्सीडेंट हो गया,जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

दोनों घटनाओं के बाद एनएच 216 को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया। यहां एक के बाद कई दुर्घटनाएं हुई हैं। राजमहेंद्रवरम की पूर्व एसपी (शहरी) ऐश्वर्या रस्तोगी कहती हैं, "2019-21 के बीच 31 किलोमीटर लंबे एनएच-216 पर 16 ब्लैकस्पॉट में दर्ज 196 दुर्घटनाओं में कुल 75 लोग मारे गए थे।" पूर्वी गोदावरी पुलिस ने इन नंबरों को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से NH-216 पर हाई मास्क लाइटिंग लगाने की अपील की है।

 

Yaspal

Advertising