सृजन घोटालाः एक ओर साथी की मौत, रहस्य लगातार बढ़ता हुआ

Thursday, Aug 24, 2017 - 05:20 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के चर्चित 'सृजन घोटाला' में एक ओर साथी नवीन की मौत हो चुकी है। इस घोटाले को लेकर रहस्य लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ही यह घोटाला कोई ना कोई नया मोड़ ले रहा है। नवीन की मौत 20 दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में हुई। घोटाले का पता लगने के बाद से ही नवीन के साथी दीपक और प्रशांत गायब हो चुके हैं। घोटाले की जांच में जुटी पुलिस उनकी भी लगातार तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नवीन मनोरमा देवी और पूर्व भाजपा नेता विपिन शर्मा का सबसे खास सहयोगी था। सृजन से जुड़ी हर खास बात की जानकारी नवीन को होती थी। अगर किसी प्रकार का कोई संकट आ जाता तो अपनी सूझबूझ से उससे उबरने का काम नवीन करता था। मनोरमा देवी की मौत के बाद नवीन पूरी तरह से टूट चुका था। उसे हमेशा यही डर रहता था कि अब इस घोटाले का सच जल्दी ही सबके सामने आ जाएगा। बता दें कि घोटाले के एक आरोपी म‍हेश मंडल की भी गिरफ्तारी के बाद मौत हो चुकी है। 


 

Advertising