सियाचीन में फंसे सेना के 10 जवान शहीद, PM मोदी ने जताया दुख

Thursday, Feb 04, 2016 - 09:19 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आकर प्राण गवांने वाले सेना के दस जवानों की मौत को दुखद करार देते हुए कहा है कि देश पर कुर्बान होने वाले इन वीर जवानों को वह सलाम करते हैं।  

सेना के जवान बुधवार तड़के हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे और इनकी चौकी भारी बर्फ शिलाओं से दब गई थी। मोदी ने अपने ट्वीट पर जारी संदेश में कहा,‘‘इन जवानों की मौत दुखद है और राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले इन बहादुर जवानों को वह सलाम करते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने इन जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की है। 

Advertising