शिकागो में भारतीय छात्र की इस हरकत से भोच्चका रहा गया डीन, देखें Video

Monday, May 22, 2017 - 07:00 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय अपने बच्चों को हमेशा बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर प्रणाम करना सिखाते हैं। विदेशों में ये सब देखने को नहीं मिलता लेकिन एक भारतीय स्टूडेंट ने शिकागो की एक यनिवर्सिटी में जो किया उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। भारतीय छात्र गौरव झवेरी ने शिकागो के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के एक समारोह में स्नातक प्रमाणपत्र दिया जा रहा था। जब उसका नबंर आया तो गौरव ने जब अपने डीन के पैरों को छू लिए, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया, डीन भी अचंभित रह गए। डीन काफी देर तक गौरव को निहारते रहे, क्योंकि उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या।


इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया है। निखिल नाम के शख्स ने इस अपने ट्विटर पर अपलोड किया है, जिसके बाद अब तक इसे 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीटर किया है। यूजर्स गौरव के एक वीडियो को देखकर लिख रहे हैं इंडियन विल बी इंडियन। इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

 

Advertising