पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला, हवाई फायर में युवक घायल

Friday, Jul 29, 2022 - 10:11 PM (IST)

साम्बा : सीमावर्ती रामगढ़ पुलिस थाना के अधीन आते गांव शहजादपुर में शुक्रवार सुबह कुछ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान साहिल शर्मा उर्फ  गिलखा पुत्र राकेश शर्मा निवासी राडिय़ां (वर्तमान में गुडा मोड़ विजयपुर) के रूप में हुई है।


हमला उस समय किया गया जब यह युवक राडिय़ाँ से घो-ब्राहमणा की ओर जा रहा था और जैसे ही युवक शहजादपुर गांव में पहुंचा तो कुछ युवकों ने इसे घेर लिया व तेजधार हथियारोंं से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। इस दौरान हवाई फायर की भी आवाज सुनी गई जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।


    इन आरोपियों ने साहिल की टांगों, बांहों व सिर पर कई वार किए व बाद में इसे खून मेें लथपथ छोडक़र भाग निकले। बाद में लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए इस युवक को परिजनों की मदद से रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। लेकिन इसके परिजन घायल साहिल को पंजाब के अमृतसर के निजि अस्पताल में ले गए। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार साहिल शर्मा पर हमला करने वालों की पहचान कर ली गई है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। साहिल ने हमला करने वालों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिनमें पिंडी कठार का रमन कुमार व उसके कुछ स्थानीय साथी शामिल हैं।

पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर इस सबंध में मामला दर्ज कर फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising