Horrific Incident: कुत्तों को खाना खिला रही थी लड़की, तभी कर दिया जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 12:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क। रांची में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। डोरंडा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक लड़की पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना उस समय हुई जब लड़की रोज की तरह एक कुत्ते को खाना खिला रही थी। अचानक एक और आवारा कुत्ता वहां आ गया और दोनों ने मिलकर लड़की को घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते लड़की पर बेरहमी से हमला कर रहे हैं जबकि वह खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। लड़की की चीख सुनकर उसके परिजन घर से बाहर आए और किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया।

 

 

लड़की अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने तुरंत लड़की को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की को कई जगह चोटें आई हैं लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। अगर परिवार वाले समय पर नहीं पहुंचते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

नगर निगम ने पकड़ा हमलावर कुत्ता

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों के बढ़ते दबाव के बाद नगर निगम की टीम ने उस हमलावर कुत्ते को पकड़ लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News