विजयपुर बाजार में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Monday, Oct 05, 2020 - 03:02 PM (IST)

साम्बा: जिले के विजयपुर कस्बे में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। यह शव विजयपुर के मुख्य चौक में ब्लॉक डेवेल्पमेंट कार्यालय (बीडीओ ग्राऊंड) के गेट के आगे पड़ा मिला, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूूचित किया। खबर मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर शव को कब्जे में लिया व सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताश भी की। बताया गया है कि मृतक काफी दिनों से इलाके में घूम रहा था और संभवत: इसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। 
 

Monika Jamwal

Advertising